फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ का प्रदर्शन, प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग

Sun, 12 Jul 2026 06:16 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं हुई है। इससे शिक्षकों में रोष है।
विज्ञापन
डीएलएल प्रशिक्षित बेरोजगार संघ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड डीएलएड प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2021-22 बैच के प्रशिक्षुओं के हित में शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी करने की मांग की।

विज्ञापन


कहा कि डीएलएड प्रशिक्षण पूरा किए दो वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक प्राथमिक शिक्षक भर्ती शुरू नहीं होने से प्रशिक्षित अभ्यर्थी मानसिक तनाव और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। संघ का कहना है कि पूर्व में विभाग की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें