विशेष सेवा देने के लिए लॉज में बुलाया
टीम ने तलाशी जारी रखी तो लॉज की छत पर भी एक महिला छिपी बैठी मिली। महिला ने बताया कि उसको भी विशेष सेवा देने के लिए लॉज में बुलाया गया था। बताया कि वह ग्राहक का इंतजार कर रही थी, लेकिन जैसे ही उसके टीम और पुलिस को देखा तो वह छत पर जाकर छिप गई। पूछताछ और जांच में खुलासा हुआ कि संचालक लंबे समय से लॉज में देह व्यापार का धंधा चला रहा है।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में टिहरी गढ़वाल नैनबाग के कांड गांव निवासी लॉज संचालक सुल्तान सिंह और कालसी तहसील क्षेत्र के जैंदऊ गांव निवासी शमशेर सिंह राणा के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि सुल्तान सिंह कोतवाली क्षेत्र की भट्टा रोड के पास रह रहा है। आरोपी ग्राहक को कालसी क्षेत्र के एक गांव का प्रधान बताया जा रहा है। बताया कि पुलिस ने मौके से दो मोबाइल फोन, आगंतुक रजिस्टर और 21,050 रुपये भी बरामद किए हैं।
दो होटलों के 20-20 हजार रुपये के चालान
कार्रवाई के दौरान दो होटलों में अनियमितताएं पाई गई। दोनों होटलों को चेतावनी देते हुए संचालकों पर उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत 20-20 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई की गई है।