फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: जिलेभर के स्कूलों में मनाया जा रहा 'प्रवेशोत्सव', पहुंचकर सीएम धामी ने की छात्रों से मुलाकात

Tue, 11 Apr 2023 12:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Praveshotsav program: प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में बताया जाएगा। साथ ही अन्य बच्चों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
देहरादून के स्कूलों में प्रवेशोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के सभी सरकारी स्कूलों में आज प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।  
विज्ञापन


वहीं, शिक्षा महानिदेशक, सचिव, अपर सचिव, विधायक व अन्य मंत्रियों ने भी स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया। इस दौरान छात्रों के अभिभावक भी मौजूद रहे। साथ ही स्कूल में छात्रों को तरह-तरह के व्यंजन भी परोसे गए।

Uttarakhand Transfer Act: 10 साल से सुगम-दुर्गम में तैनात सभी शिक्षकों के होंगे तबादले

राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रेमलता बौड़ाई ने बताया कि नए छात्रों को स्कूल की सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में बताया जाएगा। साथ ही अन्य बच्चों को दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


15 अप्रैल से चेक होंगी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सात अप्रैल को बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है। इसके बाद 15 अप्रैल से कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। शासन से निर्देश जारी हुए हैं कि हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही घोषित कर दिए जाएं। हालांकि, परीक्षा परिणाम कब आएंगे, यह अभी निश्चित नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें