पुलिस ने हर्रावाला स्थित दून घाटी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन सेंटर प्रेमनगर डोईवाला में छापा मारा। इस जगह भी सर्वर रूम में एक लीज लाइन को जोड़ा गया था। इसके माध्यम संचालकों से मिलीभगत कर परीक्षा से पहले ही अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नकल कराने के लिए जोड़ा गया था।
इस सेंटर को दीपक और मोहित नाम के युवक चला रहे थे। आरोपियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में राजपुर और डोईवाला थाने में मुकदमे दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने दूसरे राज्यों में भी अभ्यर्थियों को नकल कराई है। इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से भरवाते थे यहां के सेंटर
आरोपी इसके लिए लंबे समय से तैयारियां कर रहे थे। माफिया से गठजोड़ कर बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों से देहरादून के इन सेंटर को परीक्षा केंद्र के रूप में भरवाते थे। इसके बाद यहां सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस लेते हुए परीक्षा के सिस्टम को हैकर परीक्षा के पेपरों को सॉल्व कराया जा रहा है। पता चला है कि आरोपी अभ्यर्थियों से इसके लिए मोटी रकम वसूल करते थे। इस संबंध में फिलहाल जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।