देहरादून में रायपुर क्षेत्र के एक अस्पताल में बुधवार को इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, आज परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया और करीब ढाई घंटे तक धरना दिया।
विज्ञापन
बता दें कि बुधवार को रायपुर क्षेत्र स्थित प्राइमस अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई थी। परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए कल से ही हंगामा कर रहे हैं।