फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून अस्पताल के बाहर गार्ड ने कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया नवजात शिशु, लहूलुहान हालत में तोड़ दिया दम

Sat, 25 Jan 2025 02:22 PM IST
अलका त्यागी अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

घटना रात करीब एक बजे की है। इमरजेंसी के पीछे वाले गेट पर तैनात गार्ड ने कुत्ते को नवजात को ले जाते देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी बिल्डिंग के बाहर एक कुत्ता बुरी तरह लहूलुहान नवजात शिशु को जबड़े में फंसाकर जा रहा था। गेट पर तैनात गार्ड ने उसे देखा तो शिशु को कुत्ते के जबड़े से छुड़वाया। चिकित्सकों ने जांच की नवजात की मौत हो चुकी थी। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन


घटना रात करीब एक बजे की है। इमरजेंसी के पीछे वाले गेट पर तैनात गार्ड ने कुत्ते को नवजात को ले जाते देखा तो शोर मचाया। कुत्ते ने शिशु को छोड़ दिया। गार्ड ने इसकी सूचना आपात चिकित्सा अधिकारी को दी।

Uttarakhand Nikay Chunav: अंतिम आंकड़े हुए जारी, आम चुनाव के बाद निकायों में 4.38 प्रतिशत गिरा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में मौके पर स्वास्थ्यकर्मी पहुंच गए और जांच की तो नवजात की मौत हो गई थी। उसे कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही गायनी वार्ड में सूचना दी गई है कि किसी का बच्चा तो गायब नहीं हुआ। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है कि आखिरकार ये नवजात शिशु कुत्ते को कहां से मिला।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें