बताया कि जांच में सामने आया कि जर्रार कबाड़ी का काम करता है। जहां एक महिला काम मांगने पर आई थी। इसके बाद महिला को काम दे दिया। मालिक का भरोसा जीत महिला कुछ दिनों में अपने साथ एक पुरुष को भी काम के लिए कबाड़ी के पास ले आई, लेकिन कुछ वक्त गुजरते ही महिला व पुरुष मिलकर कबाड़ी को लगातार दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये मांगने लगे।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी हिमांशु निवासी ग्राम देवनियापुर बलभद्र तहसील सवाजपुर थाना पाली जिला हरदोई को साईधाम काॅलोनी सलेमपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी अपनी सगी बहन व भाई के साथ मिलकर कबाड़ी को हनीट्रैप झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसों की डिमांड कर रहे थे।