परियोजना पर 1594.33 करोड़ रुपये खर्च
बल्लूपुर-पांवटा साहिब सड़क परियोजना के लिए 1594.33 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दो चरणों में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को फरवरी 2025 तक पूरा करना है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 45 किमी इस मार्ग का निर्माण दो पैकेज में किया जा रहा है। पैकेज- टू (बल्लूपुर चौक से मेदनीपुर) का काम चल रहा है, जबकि पैकेज-वन (मेदनीपुर से पांवटा साहिब) तक काम हो रहा है।
उत्तराखंड-हिमाचल के 25 गांवों के किसानों की ली है जमीन
परियोजना के तहत उत्तराखंड और हिमाचल के कुल 25 गांवों के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इसमें उत्तराखंड के 21 गांवों के किसानों की 127 हेक्टेयर जमीन और 9.2 हेक्टेयर जमीन हिमाचल के चार गांवों के किसानों की अधिग्रहित की गई है। जमीन के बदले किसानों को कुल 588.33 करोड़ रुपये मुआवजे का भुगतान किया गया है। पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई और सुद्धोवाला को बाईपास करते हुए करीब 22 किमी लंबाई का ग्रीन फील्ड तैयार किया जा रहा है। इसके बनने से दून-पांवटा की दूरी पांच से सात किमी तक कम हो जाएगी। इससे मार्ग पर चलने वालों के समय और ईंधन की बचत होगी।
कई जगहों पर स्थानीय मुद्दों के कारण अवरोध आ रहा था, उनका निस्तारण कर लिया गया है। अब जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
- विशाल गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, एनएचएआई