फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एफआरआई में नहीं मिली जगह, अब परेड ग्राउंड में होगी विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, 6500 ने कराया है पंजीकरण

Mon, 02 Dec 2024 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Dehradun News: उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है। 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आरोग्य एक्सपो आयोजन के लिए वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में जगह नहीं मिल पाई। अब यह आयोजन परेड ग्राउंड में कराया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सम्मेलन के लिए अब तक देश-दुनिया के 6500 प्रतिनिधि पंजीकरण कर चुके हैं।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग ने पहले आयोजन के लिए एफआरआई परिसर में स्थान मांगा था। दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन भी एफआरआई में हुआ था। लेकिन, विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के लिए एफआरआई ने जगह नहीं दी जिससे अब परेड ग्राउंड में आयोजन होगा। आयुर्वेद विभाग ने परेड ग्राउंड में पंडाल व आयुष स्टॉल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

National Games: आईओएस की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से 15 दिसंबर तक होगा आयोजन
उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है। 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन 300 से अधिक आयुष स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 400 आयुष विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में 600 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुति किए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें