फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अब मोहंड से दून के बीच जंगलों में भी बजेगी मोबाइल की घंटी, 12 किलोमीटर क्षेत्र में लगेंगे मोबाइल टावर

Tue, 25 May 2021 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मोहंड से देहरादून के आशारोड़ी तक मोबाइल पर सिग्नल नहीं आते हैं। इसे लेकर राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पहल की है।
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब मोहंड से देहरादून के बीच के जंगलों में भी मोबाइल की घंटी सुनाई देगी। राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसके लिए पहल की है, जिसके बाद 12 किलोमीटर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन


जल्द ही आशारोड़ी डाटकाली से लेकर मोहंड तक मोबाइल टावरों की स्थापना हो जाएगी। भारतीय दूरसंचार विभाग और रिलायंस टेलीकॉम ने इस क्षेत्र में पांच से सात स्थान मोबाइल टावर लगाने के लिए चिह्नित किए हैं। जिसमें से तीन लोकेशन उत्तराखंड वन विभाग की सीमा के अंतर्गत हैं और उसका राज्य सरकार द्वारा तेजी से भूमि हस्तांतरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है।

उत्तर प्रदेश वन विभाग की सीमा के अंदर आने वाली चार लोकेशन के लिए सांसद अनिल बलूनी ने यूपी के वन मंत्री दारा सिंह चौहान से चर्चा की है। उन्होंने सहर्ष सहमति देते हुए अपने अधिकारियों को उक्त क्षेत्र में सहयोग करने का निर्देश दिया है। जल्द उत्तर प्रदेश सरकार की अनापत्ति और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण हो जाएंगी, जिसके बाद तेजी से टावरों की स्थापना का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


 दोनों राज्यों की सरकारों की त्वरित सिफारिश से शीघ्र ही आमजन को दूरसंचार सेवा का लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान के सकारात्मक सहयोग व त्वरित रूप से प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास से उम्मीद जगी है कि सरकारी भूमि हस्तांतरण प्रक्रियाओं के बाद दूरसंचार कंपनियां इस कार्य में तेजी दिखाएंगी।

दुर्घटना की बनी रहती है आशंका
सांसद बलूनी का कहना है कि यह संपूर्ण वन क्षेत्र हैं। किसी दुर्घटना के होने पर या वाहन खराब होने पर प्रभावित व्यक्ति कहीं संपर्क नहीं कर पाता है और वन्यजीवों की बहुलता के कारण भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


यहां लगेंगे मोबाइल टावर
- निकट आरटीओ चेकपोस्ट, देहरादून
- आशारोड़ी पुलिस चौकी, फॉरेस्ट चेकपोस्ट
- डाट काली मंदिर
- वन गुर्जर डेरे के निकट
- पुराने लोहे के पुल के पास
- शिवालिक फॉरेस्ट रेंज, मोहंड से पहले
- मोहंड, सहारनपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें