कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित की गई एसओपी के मुताबिक, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थाओं को कमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है। जो व्यवसायी कमर्शियल सिलिंडर का कनेक्शन लेना चाहते हैं, उन्हें आवेदन के 24 घंटे के भीतर कमर्शियल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश गैस कंपनियों को दिए गए हैं। प्रदेश सरकार कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से कड़ाई से निपट रही है। अभी तक प्रदेश में 173 जगह छापेमारी की गई है और कुल 15 एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रदेश में पीएनजी के कनेक्शन तेजी से बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है और वह इस बारे में केंद्र को पत्र लिखकर पीएनजी लाइन के लिए जल्द से जल्द एनओसी सुनिश्चित करने का अनुरोध करेगी।