एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सहस्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाले मार्ग पर एक कार खड़ी है। इसमें एक महिला व एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़े हैं। मौके पर एसओ राजपुर पीडी भट्ट पहुंचे तो देखा कि कार चालू थी और एसी चल रहा था।
दोनों की पहचान राजेश साहू (50) और महेश्वरी (45) निवासी कांठ बंग्ला के रूप में हुई। राजेश साहू टैक्सी चलाता था। महेश्वरी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। अक्सर दोनों साथ रहते थे। आसपास के लोगों और परिजनों ने उनके शराब के आदी होने की भी बात बताई। शुरुआती जांच में कार के अंदर से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई और न ही उनके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान थे।
Dehradun: साइबर ठगी के मास्टरमाइंड तीन आरोपियों को STF ने दबोचा, दुबई, चीन और पाकिस्तान से जुड़े तार
प्रथमदृष्टया माना जा रहा था कि दोनों की मौत एसी की गैस और तापमान के प्रभाव से दम घुटने के कारण हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पड़ताल की और जरूरी सैंपल आदि इकट्ठा किए।
उधर, सोमवार की शाम ही दोनों की पोस्टमार्टम की औपचारिक रिपोर्ट मिल गई। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में कहा है कि दोनों के सीने में कॉर्बन मोनोऑक्साइड जमी हुई थी। ऐसा तभी होता है जब कार का ब्लोअर लंबे समय तक चालू रहा हो। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।