भांजे की हत्या के आरोप में मामा परिवार संग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रायपुर थाना क्षेत्र के तरला अधोईवाला में पैतृक संपत्ति के विवाद में मामा ने अपने परिवार के साथ मिलकर भांजे गौरव चौधरी की हत्या कर दी।
सामने आया कि मां की मृत्यु के बाद पैतृक मकान में एक कमरे के बंटवारे को लेकर परिवार के तीन भाई-बहनों के बीच विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान चाकू और खुखरी से हमला किया गया, जिसमें गौरव के सीने पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
UK Top News: लगातार हत्याओं से दहला दून, गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद, योगनगरी में सीएम की बड़ी घोषणाएं
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मामा नितिन उर्फ राजेश, उसके बेटे रोहित और पत्नी कविता को घटना के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और खुखरी भी बरामद कर ली गई है।