फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, युवक ने युवती से होटल में किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल

Mon, 05 May 2025 11:12 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

आरोप है कि सफरूद्दीन खान से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह युवती से मिलने का दबाव बनाने लगा और दिसंबर 2024 को वह उससे मिलने दून आया। इसी दौरान वह युवती को प्रिंस चौक पर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून की युवती से बिहार के युवक ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की। इसके बाद दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। आरोप है कि युवक वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि युवती ने शिकायत में बताया कि बिहार के थाना केसरिया के गांव बथना निवासी सफरूद्दीन खान से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बताया था कि वह सऊदी में नौैकरी करता है।

वह युवती से मिलने का दबाव बनाने लगा और दिसंबर 2024 को वह उससे मिलने दून आया। आरोप है कि इसी दौरान वह युवती को प्रिंस चौक पर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौैरान आरोपी ने वीडियो बना लिया। इसके बाद से ही आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


Dehradun: झगड़े में युवती ने लिव-इन पार्टनर को मारा चाकू, हुई मौत, अगले महीने होने वाली थी सगाई

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी गत 13 फरवरी को दोबारा मिलने आया और वीडियो डिलीट करने का भरोसा दिया और दोबारा युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी सफरूद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें