फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर हो जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम, स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उठाई मांग

Sat, 10 Apr 2021 09:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने उठाई मांग, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य बनने के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव का आयोजन किया गया। महा महोत्सव में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में आदि गुरु शंकराचार्य का विशेष योगदान रहा है। ऐसे में जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम शंकराचार्य के नाम पर रखा जाना चाहिए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उप्रेती सिस्टर्स के मांगल गीत स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को खूब भाए। उनके निर्देश पर उप्रेती सिस्टर्स ने दो बार मांगल गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्वरूपानंद सरस्वती ने आदि गुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संसार ईश्वर का बगीचा है।

हमें इसे संजो के रखना होगा। कार्यक्रम में पर्यावरण, जल, शिक्षा, कला, संगीत, साहित्य, पत्रकारिता समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इससे पहले केदारनाथ मंदिर के वरिष्ठ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


संतों ने बताया कि देशभर में 50 जगहों पर स्वर्ण ज्योति महा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महा महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। जबकि, अंत में राष्ट्रीय स्तर पर महा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इन्हें किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी, ममता रावत, स्वामी सुबुदानंद, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, मौनी स्वामी, श्रद्धा नंदा, ज्योत्सना, इशिता शर्मा, हेमा नेगी, ज्योति उप्रेती, डॉ. सपना डिमरी, डॉ. नालंदा पांडेय, डॉ. आरती त्रिपाठी, गीता ठाकुर, महक पंवार, डीएन शर्मा, विजय जड़धारी, जयदेव सिंह, डॉ. संजीव नैन, अरविंद जुयाल, जुबिन नौटियाल, जगदम्बा प्रसाद सती, महंत आशुतोष पुरी, संदीप आत्रे, विकास गुसाई, रवि नेगी, मरणोपरांत स्व. नंद किशोर नौटियाल, सतेंद्र भंडारी, मेयर सुनील उनियाल गामा, अनुराधा सिंह, राजेंद्र, गजेंद्र जोशी समेत चार धामों के प्रतिनिधित्व समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें