19 वाहनों से हुई थी शुरुआत
108 सेवा की शुरुआत 19 वाहनों से हुई थी लेकिन आज 32 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। 2021 के कुंभ में कुछ अतिरिक्त वाहन लगाए गए थे। सीएचसी, जिला अस्पताल, दून मेडिकल कॉलेज समेत ब्लॉक स्तर पर भी एंबुलेंस मौजूद हैं। मसूरी से दून के बीच चार एंबुलेंस हैं। सेलाकुई, आईएसबीटी, कारगी समेत अन्य जगहों पर भी अब एंबुलेंस खड़ी रहती है।
सात एंबुलेंस गंभीर मरीजों के लिए
108 सेवा की सात एंबुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (एलएस) की हैं। इनमें गंभीर मरीजों के लिए कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, सिरिंज पंप आदि मौजूद रहता है। अन्य एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर समेत फर्स्ट एड बॉक्स मौजूद रहता है।