फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: हिंदू युवा वाहिनी ने मंदिर के बाहर लगाया बैनर, लिखा- 'यहां गैर हिंदुओं का आना प्रतिबंधित'

Sun, 21 Mar 2021 11:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विवादित बैनर लगाने के मामले में मुकदमा दर्ज 
  • घंटाघर स्थित प्राचीन शिव मंदिर मंदिर के बाहर लगाया गया था बैनर 
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी ने लगाए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में मंदिर के बाहर लगाए गए विवादित बैनर के मामले में पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश महासचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बैनर पर मंदिर में गैर हिंदुओं का आना प्रतिबंधित लिखा हुआ था। 

विज्ञापन


मामला घंटाघर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का है। यहां पर कुछ दिन पहले एक बैनर लगाया गया था। जानकारी के अनुसार, यहा बैनर देहरादून के करीब 150 से ज्यादा मंदिरों में लगाए ग्ए थे। इस पर लिखा था कि यह तीर्थ हिंदुओं का है और यहां पर किसी गैर हिंदू का आना प्रतिबंधित है। शहर के मंदिरों में बैनर लगे तो मामले ने तूल पकड़  लेिया।रविवार को लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच की गई। जांच में पाया गया कि बैनर पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। यह मोबाइल नंबर किसी जीतू रंधावा के नाम पर है।
विज्ञापन


ऐसे में जीतू रंधावा जो कि हिंदू युवा वाहिनी का प्रदेश महासचिव है उसके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द वाधवा का कहना है कि अब हिंदू समाज को अपनी ताकत दिखाते हुए अपने धर्म और समाज की रक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा। सब कुछ सरकार के भरोसे नही छोड़ा जा सकता।  उन्होंने कहा की जिस भी मंदिर मे कोई विधर्मी अंदर घुसता है तो उसे मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया जाएगा।  

पुलिस को शहर के मंदिर में विवादित बैनर लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मौके पर जाकर मामले की पड़ताल की गई। अब मंदिर से बैनर हटा लिए गए हैं।  जिन लोगों ने ये बैनर लगवाए थे उन्हें चेतावनी दी गई है। एक पदाधिकारी पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

- एसएस नेगी, कोतवाल, देहरादून

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें