फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: घर में घुसकर युवक का अपहरण कर मां से मांगी फिरौती, पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 06:44 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

बीते दिन पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला विकासनगर, ने थाना विकासनगर में तहरीर दी कि शाम के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे कार में बैठाकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के विकासनगर में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का दून पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते दिन पुष्पा देवी, निवासी भोजावाला विकासनगर, ने थाना विकासनगर में तहरीर दी कि शाम के समय कुछ अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर उनके बेटे शक्ति पुंडीर के साथ मारपीट की और उसे कार में बैठाकर अगवा कर लिया। कुछ देर बाद एक अज्ञात नंबर से कॉल कर युवक को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

Vikasnagar: सहारनपुर जा रहे पिकअप वाहन में अचानक लगी आग, लपटें देख चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन


ये हुए गिरफ्तार
- विकास वैरोगी(13) पुत्र सतपाल वैरागी निवासी पंजाबी बाग , हकीकत नगर पुलिस लाईन सहारनपुर थाना सदर जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश। 
- नीरज पुत्र(34 ) मदन, निवासी माईकोटा थाना नागर जिला सहारनपुर। 
- प्रवीन(44) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी वार्ड नं0 03 पहाडी गली विकासनगर जिला देहरादून ।
- सचिन(31 ) पुत्र शांति प्रसाद, निवासी लेन नं0 03 आदर्श कॉलोनी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून।
- नवीन(27) पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम डांडा वार्ड नं0 15 डाकपत्थर कोतवाली विकासनगर जिला देहरादू।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें