फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मातावाला बाग में फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें देख मची अफरा-तफरी, लाखों का सामान जला

Wed, 25 Feb 2026 09:48 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चश्मदीदों के मुताबिक गोदाम के ऊपर जब आग की लपटें दिखाई दीं तक घटना का पता चला। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आग को बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
कबाड़ी की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मातावाला बाग स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में बुधवार रात आग लग गई। जिससे गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल के अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। चश्मदीदों के मुताबिक गोदाम के ऊपर जब आग की लपटें दिखाई दीं तक घटना का पता चला। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने आग को बुझाना शुरू किया।

साथ ही अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी। आग इतनी भीषण थी कि लपटें दूर तक जा रही थीं। आग धीरे-धीरे और भयानक रूप ले रही थी, इसकी वजह से आस-पास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एक के बाद एक दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन


विज्ञापन

दमकल की टीम को गोदाम तक पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। कई घंटे तक चले बचाव कार्य के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वरिष्ठ अग्नि शमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की छह गाड़ियों को भेज दिया गया था।

घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। फिलहाल हालात काबू में हैं। प्रथम दृष्टया काफी सामान जलने की बात सामने आई है। इसके नुकसान की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें