फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक विमान की आवाज से गूंज उठा देहरादून का आसमान, लोग घरों से बाहर निकले

Tue, 08 Dec 2020 08:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक आसमान में विमान की आवाज सुनाई दी। विमान की आवाज बहुत तेज थी। जिस कारण सभी लोग अपने घरों की छत पर निकल आए।

विज्ञापन

महज कुछ सेकेंड में दून के आसमान से होकर गुजरे विमान का शोर काफी देर तक गूंजता रहा। इसे लेकर लोग कई तरह की चर्चा करते रहे।

मंगलवार दोपहर करीब पौने दो बजे अचानक आसमान से बहुत तेज आवाज आने लगी। इसे सुनकर कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान आसमान में एक विमान तेजी से उड़ता हुआ दिखा।

कुछ ही सेकेंड में ये विमान आंखों से ओझल हो गया। विद्या विहार निवासी दीपक काला ने कहा कि उन्होंने आज तक किसी विमान की इतनी तेज आवाज नहीं सुनी है। वहीं, लोगों में इस बात की चर्चा भी रही कि आसमान में उड़ रहा विमान राफेल भी हो सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि आगामी 12 दिसंबर को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड आयोजित होने वाली है। इसलिए हो सकता है कि भारतीय वायुसेना के विमान ने उड़ान भरी हो। हालांकि अभी इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें