फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मी पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Sun, 23 Nov 2025 11:21 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला (देहरादून)

सार

 लच्छीवाला सॉन्ग नदी पुल के आसपास मॉर्निंग वॉक कर रहे मनीराम थापा पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
हाथी का हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास सुबह टहलने आए रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मी पर हाथी ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है। लोगों के हो-हल्ला करने पर हाथी जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


रविवार सुबह 6:30 बजे के आसपास लच्छीवाला वन रेंज की फतेहपुर बीट के अंतर्गत लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे मार्ग पर रिटायर्ड ओएनजीसी कर्मचारी मनीराम थापा (60) अपने कुत्ते के साथ मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान जंगल से एक हाथी उनके सामने आ धमका।

जब तक वह भागने का प्रयास करते हाथी ने हमला कर दिया। फ्लाईओवर के ऊपर से लोगों ने देखा तो हो-हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे हाथी जंगल की ओर चला गया। लोगों ने आपातकालीन वाहन से घायल को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भिजवाया।

Uttarakhand: घटनाओं ने झकझोरा तब जाकर बने नशा मुक्ति केंद्रों के लिए नियम, चेकिंग और कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन


सूचना मिलते ही प्रभागीय वन अधिकारी नीरज कुमार और वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति अस्पताल पहुंचे और घायल की कुशलक्षेम पूछी। वन विभाग की ओर से उपचार के लिए त्वरित राहत राशि मुहैया कराकर जल्द उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि क्षेत्र में गन्ने व धान की खेती और बांस अधिक होने से इन दिनों हाथियों आवाजाही अधिक बढ़ गई है। बताया कि समूचे लच्छीवाल वन क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में राउंड दी क्लॉक गश्त शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें