फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून चिड़ियाघर से गायब हुआ खतरनाक किंग कोबरा, गोपनीय तरीके से इंदौर भेजने की चर्चा

Fri, 11 Nov 2022 11:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने चिड़ियाघर निदेशक से मामले में रिपोर्ट तलब की है। वहीं, दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत का कहना है कि किंग कोबरा को रेस्क्यू कर दून चिड़ियाघर लाया गया था। उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद सुरक्षित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
किंग कोबरा - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की अनुमति के बिना उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से हाथियों को गुजरात भेजे जाने की घटना के बाद अब दून चिड़ियाघर से खतरनाक किंग कोबरा गायब हो गया है। चर्चा है कि किंग कोबरा को गोपनीय तरीके से इंदौर भेज दिया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उधर, मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. समीर सिन्हा ने चिड़ियाघर निदेशक से मामले में रिपोर्ट तलब की है। इस संबंध में दून चिड़ियाघर के वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत का कहना है कि किंग कोबरा को रेस्क्यू कर दून चिड़ियाघर लाया गया था।

देहरादून: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तहत पाखरो का स्थलीय निरीक्षण करेगी एनजीटी की ओर से गठित कमेटी
विज्ञापन


उसे पूरी तरह ठीक होने के बाद सुरक्षित राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ दिया है। उन्होंने किंग कोबरा को इंदौर भेजे जाने की बातों को सिरे से खारिज किया है। बता दें कि सरकार, शासन और वन मुख्यालय के निर्देश पर चिड़ियाघर में लाखों रुपये की लागत से पहले तो सांप बाड़े का निर्माण किया गया और फिर उसमें एक से एक खतरनाक सांपों को लाया गया।
विज्ञापन


फिलहाल दून चिड़ियाघर में रॉक पाइथन, बर्मीज पाइथन, रेटीकुलेटेड पाइथन, इंडियन कोबरा, किंग कोबरा समेत 10 प्रजातियों के खतरनाक सांपों को रखा गया है। इस सांपों में कई को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों से लाया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें