फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सीएम धामी ने किया रानीपोखरी जाखन नदी पर बने पुल का लोकार्पण, रिकॉर्ड छह महीने में हुआ तैयार

Fri, 30 Sep 2022 03:00 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, डोईवाला(देहरादून)

सार

पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था।
विज्ञापन
सीएम धामी ने किया रानीपोखरी पुल का लोकापर्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीपोखरी में जाखन नदी पर बने नवनिर्मित पुल का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, डोईवाला विधायक बृज भूषण गैरोला के अलावा अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल बारिश के कारण 27 अगस्त को रानीपोखरी जाखन नदी का 57 साल पुराना पुल टूट गया था। इसके बाद यह 7 जनवरी 2022 को बनना शुरू हुआ था। अब यह यह पुल रिकॉर्ड छह महीने में तैयार किया गया है।

सांसद निशंक ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में यह निर्माण मील का पत्थर साबित होगा। इस से स्थानीय नागरिकों के साथ न केवल अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को राहत मिलेगी बल्कि देश-विदेश से आ रहे पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को भी सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें