फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार, सिलिंडर बेचने पर हुआ था विवाद; बोरे में मिली थी लाश

Wed, 01 Oct 2025 11:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

युवती का शव चाय बागान में बोरे के अंदर मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए तो युवती का भाई विशाल अपने किरायेदार राजा के साथ बाइक पर बोरा लेकर जाता नजर आया।
विज्ञापन
बहन की हत्या का आरोपी भाई गिरफ्तार - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंत विहार थानाक्षेत्र में 22 सितंबर को युवती की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में फरार भाई विशाल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी किरायेदार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवती का शव चाय बागान में बोरे के अंदर मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए तो युवती का भाई विशाल अपने किरायेदार राजा के साथ बाइक पर बोरा लेकर जाता नजर आया।

Uttarakhand: हैवानियत...मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को बहलाकर साथ ले गए पड़ोसी; फिर दुष्कर्म के बाद की हत्या
विज्ञापन


राजा को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। विशाल तब से फरार था। मामले के जांच अधिकारी वरिष्ठ उप निरीक्षक दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि विशाल ने बताया है कि उसकी बहन विशाखा नशे की आदी थी जिसकी वजह से उसने घर का रसोई गैस सिलिंडर बेच दिया था। इसी बात पर उससे झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


इसी दौरान उससे मारपीट हुई और उसकी हत्या कर दी। उसके बाद किरायेदार की मदद से लाश को बोरे में भरकर बाइक से चाय बागान में फेंक आया था। वारदात के दौरान उसकी मां ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें