फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: डेढ़ हजार लोग बनेंगे देहरादून नगर निगम में शपथ ग्रहण के साक्षी

Fri, 30 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सुनील उनियाल गामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून नगर निगम में दो दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में डेढ़ हजार लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई विधायक व वरिष्ठजन भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


दो दिसंबर को नगर निगम में भाजपा के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा और सभी नवनिर्वाचित 100 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में होगा। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि दो दिसंबर को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित मेयर के साथ ही पार्षद भी पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित तमाम गणमान्य लोगों और विधायकों को निमंत्रण भेजा गया है। समारोह निगम के परिसर में ही आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन


नए मेयर के लिए बदला जा रहा कार्यालय का प्रारूप
दून के नए मेयर के कार्यालय की बनावट बदली जा रही है। दस साल से इस कार्यालय में विनोद चमोली बैठते थे। उन्होंने पहले अपने हिसाब से यह डिजाइन बनवाया था। अब नए मेयर ने इसे बदलने की इच्छा जताई तो निगम प्रशासन ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया। 

मेयर कार्यालय का एक सिरे से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। वहीं, पुताई कर नगर निगम भवन को भी चमका दिया गया है। पहले कक्ष में आधी दीवारों तक ही विशेष पदार्थ से बनी परत चढ़ाई गई थी, लेकिन कक्ष को नया रूप देने के लिए पूरी दीवारों पर यह परत लगाई जा रही है। साथ ही नए परदे लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वास्तु के हिसाब से इस कार्यालय का प्रारूप बदला जा रहा है। हालांकि नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा का कहना है कि नए मेहमान के लिए कुछ नया होना चाहिए। शायद इसी सोच के साथ निगम प्रशासन उस कार्यालय का स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने किसी भी तरह के वास्तुदोष से संबंधित बदलाव से इनकार किया। दो दिसंबर से गामा इस कार्यालय में बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें