नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे बाहर से आई एक कंपनी की बैठक ले रहे थे। इस दौरान पार्षद सोहन सिंह रौतेला नगर निगम में पहुंचे और नगर आयुक्त से मिलने की बात कहने लगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने मीटिंग के दौरान ही पार्षद की बात सुनने के लिए उनको अंदर बुला लिया। इसी दौरान पार्षद ने अस्थाई तौर पर नियुक्त किया जा रहे सुपरवाइजर की सूची पर आपत्ति जताते हुए विरोध शुरू कर दिया।
नगर आयुक्त ने इस तरह के आदेश को निरस्त करने की बात कही और यह कहा कि हमने संबंध में लेटर जारी कर इंटरव्यू को निरस्त कर दिया है। काफी देर तक हुई दोनों के बीच बातचीत के बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि नगर आयुक्त ने उनको अनपढ़ कहा है। इस पर सभी पार्षद कार्यालय के बाद धरने पर बैठ गए उधर नगर आए उसका कहना है कि उन्होंने इस तरह का शब्द पार्षद के लिए नहीं उपयोग किया और पार्षद के आरोप निराधार है।