फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः क्लेमेंटटाउन में हुई छात्रा की मौत, गर्लफ्रेंड के विवाद में गई जान!

Fri, 28 Feb 2020 02:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • डीआईजी की ओर से की गई पूछताछ में युवक ने कबूली अनबन की बात
  • क्लेमेंटटाउन में कोटद्वार क्षेत्र निवासी छात्रा की मौत का मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्लेमेंटटाउन में बुधवार को हुई कोटद्वार क्षेत्र निवासी एक छात्रा की मौत का मामला उलझता जा रहा है। डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने शक के दायरे में आए युवक से घंटों पूछताछ की तो वह पुराने बयान पर तो अडिग रहा, लेकिन उसने यह भी जानकारी दी कि गर्लफ्रेंड को लेकर दो दिन से दोनों में अनबन चल रही थी।

विज्ञापन


जब उसने गर्लफ्रेंड के बारे में छात्रा को बताया तो वह नाराज हो गई थी। उसके बाद से वह ठीक से बात नहीं कर रही थी। पुलिस का कहना है विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।  पुलिस को आशंका है कि छात्रा की जान करीबी युवक की गर्लफ्रेंड के विवाद के चलते गई है।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई

हालांकि छात्रा ने सुसाइड नोट में खुदकुशी की बात कही है, लेकिन, पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसके बाद चिकित्सकाें ने विसरा संरक्षित किया। इधर, परिजनों की ओर से दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसमें शक छात्रा के करीबी साथी युवक पर जताया गया है।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बृहस्पतिवार रात क्लेमेंटटाउन थाने पहुंचकर शक के दायरे में आए युवक से काफी देर तक पूछताछ की। छात्र ने अपने पूर्व के बयान को दोहराया। बताया कि कॉलेज से जब वह लौटा तो छात्रा फंदे पर लटकी थी। सांसे चलने के कारण वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही यह भी बताया कि गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों में दो दिन से जरूर अनबन चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें