फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: काठबंगला में रिस्पना नदी पर बने अवैध पुल पर चला निगम कर बुलडोजर, पूर्व पार्षद ने की थी शिकायत

Wed, 03 Jun 2026 10:34 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

किसी ने काठबंगला से ऊपर नदी को पार करने के लिए अवैध रूप से पुल का निर्माण किया था। पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता उर्मिला थापा ने इसकी शिकायत नगर निगम को की।
विज्ञापन
अवैध पुल ध्वस्त किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काठबंगला क्षेत्र में रिस्पना नदी पर बने अवैध पुल को नगर निगम की टीम ने ढहा दिया। काठबंगला क्षेत्र में इस पुल का निर्माण बिना अनुमति के कुछ लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए किया था। मामला जब नगर निगम के संज्ञान में आया तो बुधवार को इसे ध्वस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि यह पुल बनाया किसने था। उप नगर आयुक्त तनवीर मारवाह ने बताया कि किसी ने काठबंगला से ऊपर नदी को पार करने के लिए अवैध रूप से पुल का निर्माण किया था। पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता उर्मिला थापा ने इसकी शिकायत नगर निगम को की।

इसके बाद बुधवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची। पुल किसने बनाया और इसका फायदा किसको मिलना था इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर सख्ती: हरिद्वार से रुड़की तक चला बुलडोजर, जिलेभर में 280 कब्जेधारक और जेसीबी आमने-सामने गरजे

विज्ञापन

सिंचाई विभाग को अब तक नहीं जानकारी
नदी पर बने इस अवैध पुल को अब तोड़ तो दिया गया लेकिन सिंचाई विभाग को इसके बारे में अब तक जानकारी नहीं है। जबकि, नदियों पर अतिक्रमण की निगरानी की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग के पास ही है।

अतिक्रमण पर भी चला चाबुक, सामान जब्तीकरण के साथ किया चालान
नगर निगम की टीम ने इसके अलावा भी शहर में कई जगह अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सड़क से लेकर फुटपाथ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई। टीम ने तपोवन रोड और लक्खीबाग से दो ट्रक सामान जब्त किया गया। विभिन्न मामलों में करीब 11 हजार रुपये के कई चालान भी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें