लड़के ने पुलिस से कहा कि मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर जा रहा है। पुलिस ने छात्र के परिजनों से संपर्क किया तो वह आशारोड़ी चौकी पहुंचे। छात्र की मां ने बताया कि वह मोबाइल लेने की जिद कर रहा था।
उसे समझाया गया कि 12वीं की परीक्षा के बाद उसे मोबाइल दे दिया जाएगा। इसी बात से नाराज होकर वह घर छोड़ कर जा रहा था। छात्र को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। छात्र के पिता मुंबई में बिल्डर हैं।