फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Marathon : देहरादून मैराथन आज, पुलिस ने कसी कमर, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

Sun, 30 Oct 2022 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

Dehradun Marathon : रविवार (आज) को दून में होने जा रही देहरादून मैराथन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। आयोजन स्थल और मैराथन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी ने पुलिस अफसरों, कर्मियों की ब्रीफिंग में कई निर्देश दिए। 
विज्ञापन
देहरादून में मैराथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार (आज) को दून में होने जा रही देहरादून मैराथन को सफल बनाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। आयोजन स्थल और मैराथन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को डीआईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल और एसएसपी ने पुलिस अफसरों, कर्मियों की ब्रीफिंग में कई निर्देश दिए। 

विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि समस्त पुलिस बल सुबह छह बजे से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएंगे। आवश्यक सेवाओं एंबुलेंस, फायर सर्विस आदि का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें सही मार्ग से बिना किसी बाधा के रवाना करना सुनिश्चित करेंगे। मुख्य मार्ग पर आने वाले लिंक मार्गों पर बैरियर लगाकर सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी वाहन व पशु मैराथन के दौरान मुख्य मार्ग पर न आने पाएं। 

कार्यक्रम स्थल व मुख्य मार्ग पर समय से बीडीएस की टीम चेकिंग करेगी। निर्धारित मार्ग पर किसी भी प्रकार का कूड़ेदान न रहे, इसके लिए समय से संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन


मैराथन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन रेसकोर्स को पांच जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जिसमें एक एसपी, पांच सीओ, छह इंस्पेक्टर, 28 दरोगा, आठ महिला दरोगा, 11 हेड कांस्टेबल, 134 सिपाही और 40 महिला सिपाहियों को नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरे मैराथन मार्ग को पांच जोन में विभाजित किया गया है। जिसमें एक एसपी, तीन सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 42 दरोगा, 14 महिला दरोगा, 14 मुख्य आरक्षी, 227 सिपाही, 38 महिला सिपाही, दो कंपनी पीएसी, आठ सीपीयूकर्मी और 25 होमगार्डस को नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें