फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून स्थित एक ब्रेड फैक्टरी में रखे कई गैस सिलेंडर एक के बाद एक ब्लास्ट हो गए। जिससे फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना आज तड़के चार बजे की है।
शहर में पटेलनगर एरिया स्थित इस फैक्टरी में आज सुबह एक के बाद एक चार सिलेंडर ब्लास्ट हुए तो आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
बताया गया कि ब्लास्ट से लगी आग में सोते हुए छह मजदूर फंस गए। जिन्हें पटेलनगर पुलिस ने बचाया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।