फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिटरेचर फेस्टिवल में रीडिंग हैबिट पर चर्चा: डिजिटल दौर में बदला तरीका, घर और स्कूल में पढ़ने का माहौल बनाएं

Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अमर उजाला के विशेष अभियान 'पढ़ोगे तो बढ़ोगे' को लेकर आज देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में चर्चा की गई। वक्ताओं ने पढ़ने की आदत के विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
पढ़ोगे तो बढ़ोगे अभियान पर चर्चा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोबाइल, सोशल मीडिया और रील्स के बढ़ते चलन के बीच बच्चों में पढ़ने की आदत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि पढ़ना कम नहीं हुआ है बल्कि उसका माध्यम बदल गया है। बच्चों को किताबों से जोड़ने के लिए उनकी रुचि समझने के साथ घर और स्कूल में पढ़ने का माहौल तैयार करना जरूरी है। यह बात देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में आयोजित पैनल चर्चा में वक्ताओं ने कही।

विज्ञापन


चर्चा में वाणी प्रकाशन ग्रुप की सीईओ अदिति माहेश्वरी गोयल, दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक एचएस मान और आर्याना क्रिएशन्स की संस्थापक रश्मि बर्धन शामिल हुईं। सत्र का संचालन अमर उजाला डिजिटल की वरिष्ठ पत्रकार अलका त्यागी और ताज मसूरी फुटहिल्स की पीआर एवं मार्केटिंग कम्युनिकेशन मैनेजर डॉ. वर्तिका दीक्षित ने किया।

एचएस मान ने कहा कि स्मार्टफोन और रील कल्चर के कारण बच्चों में लंबे समय तक ध्यान केंद्रित करने की क्षमता प्रभावित हो रही है। किताब पढ़ने के लिए एकाग्रता और धैर्य की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि स्कूल में पुस्तक मेले, लाइब्रेरी और शोध आधारित प्रतियोगिताओं के जरिये बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने चंपक, चंदामामा और अमर चित्र कथा जैसी बाल पत्रिकाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किताबों से मिली सीख जीवनभर साथ रहती है। अभिभावक बच्चों को सोने से पहले 15-20 मिनट पढ़ने की आदत डाल सकते हैं।
विज्ञापन


लिटरेचर फेस्टिवल: एआर रहमान और इम्तियाज अली ने साझा किए रचनात्मक सफर के अनसुने किस्से, बोले-मैं एक श्रोता हूं

Trending Videos
विज्ञापन

अदिति माहेश्वरी गोयल ने कहा कि ई-बुक, ऑडियो बुक और डिजिटल किताबें भी पढ़ने के ही माध्यम हैं। आज के बच्चों को पुराने तरीके से पढ़ने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। तकनीक ने भारतीय भाषाओं की किताबों तक पहुंच आसान की है। उन्होंने नए पाठकों को हरिशंकर परसाई, शरद जोशी, कुर्रतुलऐन हैदर और इस्मत चुगताई जैसे लेखकों को पढ़ने की सलाह दी।

वहीं, रश्मि बर्धन ने कहा कि बच्चों में पढ़ने की रुचि कम नहीं हुई है, बल्कि माध्यम बदल गया है। उन्हें पढ़ने के लिए मजबूर करने के बजाय उनकी पसंद समझनी होगी। अखबार के छोटे लेखों और रुचिकर विषयों से पढ़ने की शुरुआत कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चे बड़ों को देखकर सीखते हैं इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों को भी खुद पढ़ने की आदत अपनानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें