फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun lathicharge Protest: युवाओं को नहीं अब भरोसा, बोले-क्या गारंटी है और परीक्षाओं में नहीं हुई धांधली

Fri, 10 Feb 2023 03:39 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

Uttarakhand Recruitment Exams Scam: इस रविवार 12 फरवरी को पटवारी की परीक्षा होनी है। वहीं प्रदेशभर में युवाओं का प्रदर्शन जारी है। बेरोजगार युवाओं का कहना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस बार धांधली नहीं होगी। 
विज्ञापन
युवाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान अपनी कई बातों को उनके सामने रखा। युवा बोले कि केवल चंद परीक्षाओं में ही धांधली हुई है यह बात गले नहीं उतर रही है। इसके पहले और इसके बाद होने वाली परीक्षाओं की भी जांच कराई जाए। सवाल उठाए कि इसकी क्या गारंटी है कि इस दरम्यान हुई अन्य परीक्षाओं में धांधली नहीं हुई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल युवाओं ने कहा कि पटवारी परीक्षा के प्रश्नों का पूरा सेट ही लीक किया गया था। अब परीक्षा 12 फरवरी को हो रही है। इस बात की भी काई गारंटी नहीं है कि इन प्रश्न प्रश्नों के अलावा प्रश्न आएंगे या फिर इन्हीं में से प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने शक जताया कि सवाल इस बार भी इन्हीं प्रश्नों में से पूछे जा सकते हैं। ऐसे में फिर से चहेते और सेटिंग वाले अभ्यर्थियों को ही लाभ पहुंचाया जाना है।

ये भी पढ़ें...Dehradun lathicharge Protest: डीएम दफ्तर में घुसे, बाजार बंद कराया, नहीं थम रहा युवाओं का आक्रोश, तस्वीरें

युवाओं ने अधिकारियों से कहा कि दो आयोग के दो अधिकारी तो पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस बात की भी जांच की जाए कि क्या कोई अधिकारी और मिला हुआ है या नहीं। उन्होंने आयोग के पूरे स्टाफ को ही बदलने के बाद परीक्षा कराए जाने की मांग की। परीक्षा नियंत्रक की पूरी जिम्मेदारी परीक्षा कराने की होती है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग युवाओं ने की।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें