फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun LathiCharge: बॉबी पंवार के समझाने पर युवाओं का धरना स्थगित, अब निर्णायक आंदोलन की तैयारी

Fri, 17 Feb 2023 10:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नौ फरवरी को हुए आंदोलन में पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अपने नेता की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर कुछ युवा शहीद स्मारक पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के समझाने पर शहीद स्मारक पर चल रहा युवाओं का धरना स्थगित हो गया। बॉबी वहां पर न्यायालय की अनुमति लेकर पहुंचे थे। पहले तो युवा उठने के लिए तैयार नहीं हुए। लेकिन, करीब एक घंटे तक चली बैठक के बाद युवाओं ने धरने से उठने का निर्णय लिया। अब महासंघ मांगों को लेकर निर्णायक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने में जुट गया है।

विज्ञापन


भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर नौ फरवरी को हुए आंदोलन में पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने बॉबी पंवार समेत 13 युवाओं को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अपने नेता की रिहाई और अन्य मांगों को लेकर कुछ युवा शहीद स्मारक पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया था। बारी-बारी से उन्हें कई दौर में अधिकारियों और अन्य लोगों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वे उठने को तैयार नहीं हुए।

Roorkee: बरातियों ने शादी के रंग में डाला भंग, मारपीट और पथराव के बाद दुल्हन की हुई ऐसी विदाई...हर जगह चर्चा
विज्ञापन


आखिरकार बुधवार को बॉबी पंवार और उनके साथियों को न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी। शर्त थी कि ये लोग बिना अनुमति के किसी आंदोलन में भाग नहीं लेंगे। बॉबी पंवार शुक्रवार को जमानत की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए न्यायालय पहुंचे थे। पंवार ने शहीद स्मारक पर जाने की बात कही तो पुलिस सतर्क हो गई। शर्त के अनुसार, वह बिना अनुमति के धरने पर नहीं जा सकते थे।ऐसे में बॉबी पंवार ने न्यायालय से पूछा तो उन्हें मौखिक अनुमति मिल गई।

शर्त यह थी कि वह युवाओं को समझाएंगे और उन्हें धरने से उठाएंगे। दोपहर बाद बॉबी पंवार और उनके 12 साथी धरनास्थल पर गए और युवाओं को समझाने का प्रयास किया। मगर युवाओं ने यह कहते हुए धरने से उठने से मना कर दिया कि उनकी मांगें अभी पूरी नहीं हुई हैं। इसके बाद बॉबी ने युवाओं के साथ शहीद स्मारक पर ही बैठक की। करीब एक घंटे बाद उन्हें उठने और आंदोलन जारी रखने पर मनाया गया। महासंघ के अनुसार, अब निर्णायक आंदोलन होगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी।

विज्ञापन

एकता विहार नहीं जाएंगे, दूसरी जगह के लिए मांगेंगे अनुमति
महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि धरना अभी स्थगित हुआ है। प्रशासन उन्हें एकता विहार में धरने पर बैठने के लिए मना रहा था। लेकिन, वे एकता विहार नहीं जाएंगे। अब किसी अन्य जगह के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी जाएगी।

महाआंदोलन के लिए 100 संगठनों से करेंगे बात
उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि महा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए प्रदेश के 100 संगठनों से बात की जाएगी। जल्द ही बैठक बुलाकर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया जाएगा। इस बार निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

अभी हमारी पूरी मांगे नहीं मानी गई हैं। हमने धरना स्थगित किया है। अब निर्णायक आंदोलन के लिए तैयारी की जा रही है। हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए सरकार ने पूरा प्रयास किया लेकिन युवा अपनी मांगों पर अड़े हैं।
- बॉबी पंवार, अध्यक्ष, उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें