फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को गोद से उतारा और खुद को लगा ली आग

Mon, 31 Aug 2020 02:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया
विज्ञापन

देहरादून में पति से झगड़े के बाद एक महिला सरेबाजार खुद को आग लगा ली। महिला एक साल की बच्ची को भी जलाना चाह रही थी, लेकिन समय रहते लोगों और पुलिस ने उसे बचा लिया। गंभीर हालत में महिला को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महिला 80 फीसदी तक जल चुकी है। मजिस्ट्रेट ने भी महिला के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन वह कुछ बोलने की हालत में नहीं है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के त्यागी रोड की है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार यहां एक महिला सुबह दस बजे से ही हाथ में केन (ज्वलनशील पदार्थ भरा) लेकर घूम रही थी। उसकी गोदी में एक छोटी बच्ची भी थी। वह काफी देर से इधर-उधर घूम रही थी। उस वक्त यह सब सामान्य लग रहा था। लेकिन, दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाजार से सटी एक गली में चली गई।

कुछ ही देर बाद चिल्लाती हुई बाहर आई तो देखा कि महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी। यह देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई। हर कोई आग बुझाने के लिए उसकी तरफ दौड़ा। उसकी बेटी पास में ही बैठी थी, जिसे उसने गोद में उठाने की कोशिश की। मामले सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट में चीता पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस ने हिम्मत कर उसके हाथों से बच्ची को छुड़ा लिया।

लोगों ने बच्ची के ऊपर कंबल और पानी डाला। गनीमत रही कि बच्ची को इस घटना में कुछ नहीं हुआ। इसी बीच महिला के ऊपर भी चादर और कंबल आदि डालकर आग बुझा दी गई थी। लेकिन, जब तक आग बुझती महिला बुरी तरह जल चुकी थी। हालांकि, उसने पुलिसकर्मियों को अपने पति का मोबाइल नंबर बता दिया। कुछ देर बाद वहां पर सीओ सिटी शेखर सुयाल भी पहुंच गए।

पुलिस ने उसे कोरोनेशन अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 80 फीसदी तक जल चुकी है। अस्पताल में मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार को भी बुलाया गया ताकि महिला के बयान हो सकें। लेकिन, महिला कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है। उधर, पुलिस ने महिला के पति से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों का सुबह झगड़ा हुआ था। पति को तलाक देने के लिए कचहरी जाने की बात बोलकर महिला बच्ची को लेकर घर से निकल गई थी।

विज्ञापन

तलाक की धमकी देकर निकली थी घर से

चौकी प्रभारी लक्खीबाग पंकज तिवारी ने बताया कि महिला की पहचान पूनम पत्नी सोनू धीमान के रूप में हुई है। वह सेवला कलां में किराए के मकान में रहते हैं। सोनू धीमान चकराता रोड पर एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है।

अस्पताल पहुंचने पर सोनू ने बताया कि मंगलवार सुबह उनका झगड़ा हो गया था। पूनम तलाक लेने के लिए कचहरी जाने की बात बोलकर बच्ची के साथ घर से निकल गई थी। सोनू ने बताया कि उसने पूनम को काफी तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला।

मकान मालिक का कहना है कि पूनम लगभग साढ़े नौ बजे घर से निकली थी। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच कभी कभार ही अनबन होती थी। लगभग छह माह पहले कुछ झगड़ा हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच किसी भी तरह के झगड़े आदि की जानकारी नहीं है। महिला की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी को उसने अपनी बहन के पास छोड़ रखा है।

जलने से पहले बन मक्खन के साथ चाय पी 
घटना से कुछ देर पहले तक तो सामान्य सा माहौल था। प्रत्यक्षदर्शियों को घटना के बाद ही यह ध्यान आया कि वह केन भी हाथों में पकड़े हुई थी। उसने कुछ देर पहले ही एक दुकान पर बन मक्खन खाया और चाय पी थी। दुकानदार को भी उसने पैसे भी दिए। बकौल पुलिस दुकानदार को भी ऐसा नहीं लगा कि महिला कुछ देर बाद ऐसा कुछ कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें