देहरादून के जीएमएस रोड पर बेकाबू हुई तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
ग्राफिक एरा के बीटेक के छात्र ने घर पर रखी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, तस्वीरें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार कई दूर तक फिसलता गया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी वसंत विहार इंस्पेक्टर नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि मृतक की पहचान इरफान पुत्र हमीद निवासी मुस्लिम बस्ती शास्त्री नगर खाला के रूप में हुई है। इरफान राज मिस्त्री का काम करता था।
वह बृहस्पतिवार रात को सत्तोवाली से अपने घर आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार कार के एयर बैग खुल गए थे। जिससे कार चालक को चोट नहीं आई। हादसे के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। जिस कारण कार चालक को भागने का मौका नहीं मिला।
घायल इरफान को महंत इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार चालक ने अपना नाम चरणजीत निवासी चंद्रबनी बताया।