कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही जिलों, महानगरों एवं विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर भेजे जा रहे हैं। सभी प्रभारी अपने-अपने निर्धारित जनपद, महानगर एवं विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करें और संगठन को एकजुट करते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुट जाएं।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव केवल नेताओं के प्रयास से नहीं, बल्कि एकजुट और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता जाता है। इसलिए प्रत्येक पदाधिकारी को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पित भाव से संगठन के लिए कार्य करना होगा।
उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और गलत फैसलों का तथ्यात्मक ढंग से विरोध करते हुए जनता की आवाज बनें। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव, बूथ-बूथ और विधानसभा स्तर तक पहुंचकर जनता से संवाद स्थापित करें तथा कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।