फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: बैंक के सिक्योरिटी गार्ड निकले लूटपाट करने वाले बदमाश, असलहे भी बरामद

Thu, 31 Oct 2019 10:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बदमाशाें का फायर मिस होने से बच गई थी कई जान 
  • मंगलवार रात किमाड़ी गांव में घुसकर दुकान में की थी लूटपाट
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किमाड़ी गांव में धावा बोलने वाले बदमाश बैंकों में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। ग्रामीणाें को भगाने के लिए आरोपियों ने तमंचे से फायर भी किया था, जो मिस हो गया। पुलिस ने बदमाशों से असलहे भी बरामद किए। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। इनमें एक आरोपी बीएससी का छात्र बताया गया है। 

विज्ञापन


एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि मंगलवार रात किमाड़ी गांव में कुछ बदमाश एक दुकान में चोरी करने की नीयत से घुस गए थे। ग्रामीणों द्वारा घेरने पर बदमाश उन्हें असलाह दिखाते हुए भाग खड़े हुए थे। सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ मसूरी अरविंद सिंह रावत के नेतृत्व में थाना कैंट, मसूरी और आसपास के थानों की पुलिस ने घेराबंदी कर कांबिंग की।

अलग-अलग रेकी कर टारगेट चिह्नित करते थे

देर रात पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों से मोटर साइकिल, एक तमंचा, एक कारतूस, एक धारदार चाकू, ताला व शटर आदि तोड़ने के औजार, दुकान से चोरी किया गया सामान और 2110 रुपये बरामद हुए। बदमाशों की पहचान ग्राम पाली, थाना पाली हरदोई, उत्तर प्रदेश के हरिओम मिश्रा (20) और वेदप्रकाश त्रिवेदी के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में मालसी, राजपुर में रह रहे थे। 

एसएसपी के मुताबिक दोनों बैंक में सिक्योरिटी गार्ड हैं। हरिओम मिश्रा राजपुर में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक परिसर में छह-सात साल से केयरटेकर का कार्य करता है। जबकि वेद प्रकाश गोल्डन मनोर कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। दोनों किसी घटना को अंजाम देने से पहले अलग-अलग रेकी कर टारगेट चिह्नित करते थे।
विज्ञापन

पहले मिश्रा मौके पर जाता था

पहले मिश्रा मौके पर जाता था और स्थिति देखते हुए वेद प्रकाश को मौके पर असलहे के साथ बुलाता था। वेद प्रकाश अपनी मोटर साइकिल से बाहर रहकर स्थिति पर नजर रखता और मिश्रा चोरी की घटना को अंजाम देता। किसी के आने पर वे फायर कर भाग जाते थे।

बुधवार को बदमाश किमाड़ी गांव में चोरी करने को गए थे। ग्रामीणों द्वारा घेरने पर बदमाशों ने फायर करने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी वेदप्रकाश त्रिवेदी बीएससी का छात्र है। सीओ मसूरी अरविंद सिंह रावत इस दौरान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें