पूर्व प्रधान रीना तोमर, इंदर सिंह, जगत सिंह चौहान, मदन सिंह, भगवान सिंह का कहना है कि अक्सर गांव में किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे डंडी कंडी के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता है। निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण लोगों की आवाजाही कठिन बनी हुई है। ग्रामीणों को पांच किमी तक की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। नकदी फसलें मंडियों तक ले जाने में भी किसानों के पसीने छूट जाते हैं।
किमी- दो पर कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर निरीक्षण करूंगा। अधूरे पड़े निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार और अभियंता को दिए जाएंगे। 30 सितंबर तक निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
- प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता