फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पुश्ता ढहने से चार लोगों की मौत के मामले में प्लॉट के मालिक समेत तीन पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा 

Thu, 16 Jul 2020 10:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बिल्डर बंटी अरोड़ा का है इंदिरा कॉलोनी स्थित पुश्ते वाला प्लॉट 
  • इसी प्लॉट का पुश्ता ढहने से हुआ था हादसा, चार की हुई थी मौत 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के चुक्खुवाला क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में मकान ढहने से गर्भवती समेत चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने पुश्ते वाले प्लॉट के मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है प्लॉट का पुश्ता गिरने से मकान जमींदोज हुआ और उसमें दबकर चार की जान चली गई। जबकि कई बार लोगों ने प्लॉट के मालिक को पुश्ते की स्थिति से अवगत कराया। लेकिन, उसने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई पीड़ित विरेंद्र कुमार की तहरीर पर की। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में विरेंद्र की पत्नी विमला और बेटी सृष्टि की मौत हो गई थी। इसी मकान में किराए पर रहने वाले उसके रिश्तेदार समीर की गर्भवती पत्नी और उसकी बहन की भी जान चली गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुश्ता बेतरतीब तरीके से बनाया गया था। उसमें लंबे समय से दरारें पड़नी शुरू हो गईं थी। इस मामले में डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने बुधवार को जांच के आदेश जारी कर दिए थे।

प्रथम दृष्टया यह मामला प्लॉट मालिक की लापरवाही का नजर आ रहा है। पीड़ित विरेंद्र ने प्लॉट के मालिक बंटी अरोड़ा, पवन चौधरी, विनोद माहेश्वरी और अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। विरेंद्र ने पुलिस केे बताया कि इस पुश्ते के संबंध में उन्होंने कई बार खुद प्लॉट मालिक से शिकायत की थी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इसकी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुश्ते पर बनी थी बेतरतीब दीवार 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जमीन बहुत गहरी थी। इसके किनारे पर एक पुश्ता बना हुआ था। बिल्डर ने जब इसमें मिट्टी भरना शुरू किया तो उसे चरणबद्ध तरीके से न भरकर एक साथ भर दी। लाखों टन मिट्टी को रोकने के लिए पुश्ते के ऊपर वह दीवार बनाता चला गया। इस दीवार के किनारे पानी की निकासी भी होती थी। इससे इसकी नींव कमजोर होती गई और मंगलवार रात यह बेतरतीब पुश्तानुमा दीवार चार लोगों पर मौत बनकर गिरी। 

कृष की हालत में सुधार
हादसे में घायल 10 वर्षीय कृष को बुधवार को कोरोनेशन अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया था। परिजन उसे लेकर श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कृष की हालत अब पहले से बेहतर है। 

हादसे के बाद से पुलिस कारणों की पड़ताल में जुट गई थी। सीओ सिटी को मामले पर नजर रखने को कहा गया था। अब पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें