फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दीपावली पर हादसों से निपटने को स्वास्थ्य महकमा अलर्ट, एंबुलेंसकर्मी भी सतर्क 

Sat, 14 Nov 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • बर्न वार्ड तैयार, डॉक्टरों, पैरामेडिकल की विशेष टीमें तैनात, एंबुलेंसकर्मी भी सतर्क 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। पटाखों से झुलसे घायलों के इलाज के लिए चिकित्सकों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। कोरोनेशन व गांधी शताब्दी जैसे अस्पतालों के साथ ही रायपुर व प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष बर्न वार्ड भी तैयार किए गए हैं। 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


दीपावली के दौरान पटाखा फटने से तमाम लोग झुलस जाते हैं। फुलझड़ी या फिर पटाखा छुड़ाते समय हादसा होने से आंखों को भी भारी नुकसान पहुंचता है। हर साल पूरे राज्य में हजारों लोग झुलसकर घायल होते हैं। स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश के अनुसार अस्पतालों में इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सीएमओ डॉ. अनूप डिमरी ने बताया कि अस्पतालों में अलग से बर्न वार्ड बनाए गए हैं। इमरजेंसी के अलावा मेडिकल अफसरों की विशेष टीमें भी गठित की गई हैं। यदि पटाखों से झुलसे लोगों की तादात ज्यादा होती है तो ये मेडिकल टीम तत्काल हरकत में आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी शताब्दी नेत्र संस्थान में भी पुख्ता इंतजाम

दीपावली के दौरान पटाखों से ज्यादातर बच्चे घायल होते हैं। इसके लिए गांधी शताब्दी अस्पताल में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएमएस डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि संस्थान में इलाज के विशेष इंतजाम हैं। पर्व वाले दिन भी विशेषज्ञाें की टीम अस्पताल में मौजूद रहेगी।

दीपावली के दौरान घायलों के इलाज के लिए अस्पतालों में विशेष बर्न वार्ड स्थापित करने के अलावा इलाज के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति 108 नंबर डायल करके तत्काल एंबुलेंस बुला सकता है। इसके अलावा मेडिकल अफसरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें तैनात हैं।
-डॉ. अनूप डिमरी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें