फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देहरादून की पहली महिला ई-रिक्शा चालक, जिनकी कहानी पढ़ने के बाद करेंगे सैल्यूट

Sat, 06 Oct 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुलिस्तां
विज्ञापन

गुलिस्तां ने स्वरोजगार का अनोखा उदाहरण पेश किया है। देहरादून की रहने वाली गुलिस्तां बेझिझक सड़कों पर ई-रिक्शा चला रही हैं।

विज्ञापन


उनका परिवार पिछले 30 सालों से किराये के मकान में रह रहा है। 25 वर्षीय गुलिस्तां ने पांचवीं तक की पढ़ाई की है। गुलिस्तां की मां ने पिता के गुजर जाने के बाद मजदूरी करके परिवार को पाला और सभी बहनों की शादी भी करवाई। इसके लिए उन्हें अपना घर भी बेचना पड़ा गुलिस्तां पांच बहनों में सबसे छोटी हैं।
विज्ञापन


गुलिस्तां का कहना है कि भूख से मरने से अच्छा है कि समाज के खोखले नियमों से लड़ा जाए। ई -रिक्शा लेने से पहले वह एक दवा कंपनी में काम करती थी, लेकिन वहां उन्हें उचित वेतन नहीं मिलता था। ऐसे में उन्होंने मकान मालिक की मदद से बैंक लोन लिया और ई-रिक्शा खरीदा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें