'इंडियाज गॉट टैलेंट' में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर चुके गगनदीप अब 'झलक दिखला जा' में प्रस्तुति देने जा रहे हैं।
कलर्स चैनल पर उनकी यह धमाकेदार प्रस्तुति रविवार को रात नौ बजे प्रसारित होगी। इसमें गगनदीप ने 50 किलो वजन की ड्रेस पहनी है। गगनदीप को भारी कपड़े पहनकर नृत्य करने का खास रुतबा हासिल है। देहरादून के अलावा इंडियाज गॉट टैलेंट में भी वह भारी भरकम वस्त्रों के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं।
नेहरू कालोनी निवासी गगन ने बताया कि वह अपनी इस प्रस्तुति को लेकर बेहद उत्साहित हैं। गगन की यह प्रस्तुति इजिप्यिशन डांस पर आधारित होगी। इसमें वह रावण की भूमिका अदा करेंगे। गगन की बहन ज्योति ने बताया कि वह शुरू से ही बेहद मेहनती रहा है।
उसे हमेशा कुछ अलग करने की बेताबी रही है। पड़ोसी अर्चना बागड़ी ने बताया कि इंडियाज गॉट टैलेंट में गगनदीप दूसरे राउंड तक पहंचे थे। उन्होंने बताया की गरीब परिवार का होने के बावजूद गगन का हौसला आसमान में है और वह इसी प्रतिभा से घर का खर्च चलाता है।