फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः नशे के सौदागरों का ‘अभेध’ किला बिंदाल बस्ती, सौदागर महिलाओं व बच्चों का कर रहे इस्तेमाल

Sun, 22 Sep 2019 03:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : डेमो
विज्ञापन

नशे के सौदागरों के लिए बिंदाल बस्ती का इलाका किसी ‘अभेध’ किले से कम नहीं है। नशे बाजार के ‘मगरमच्छों’ का नेटवर्क इतना मजबूत है कि उन्हें हर कार्रवाई की सटीक मुखबिरी पहले ही हो जाती है। बड़ी बात यह है कि नशे का काला कारोबार करने वालों ने ड्रग्स अथवा शराब की आपूर्ति में महिलाओं और बच्चों को अपना हथियार बना रखा है। इस गोरखधंधे में शामिल लोगों पर शिकंजा कसने को अभियान तो खूब चले, लेकिन पुलिस कभी उन पर पार नहीं पा सकी।

विज्ञापन


बिंदाल बस्ती बड़ा नाम है। नदी किनारे बसा यह इलाका नेताओं के लिए बड़ा वोट बैंक है। जरा सी कार्रवाई हुई नहीं कि एक-एक कर कुर्ताधारी उनके समर्थन में लामबंद हो जाते है। नशा बाजार के बड़े ‘मगरमच्छों’ ने इसी का फायदा उठाकर बस्ती से जुड़े लोगों को अपनी ढाल बनाया है। ड्रग्स की हर वैरायटी से लेकर शराब का हर ब्रांड यहां आसानी से मिल जाता है।

बिंदाल बस्ती के चारों तरफ कई ऐसे ठिकाने हैं जहां से नशे की डिलीवरी होती है। इसमें छोटे-छोटे बच्चाें के साथ महिलाओं का इस्तेमाल भी होता है, जिन पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। दूसरा अधिकांश लोग नशे की लत का शिकार हैं। इनमें महिलाएं भी पीछे नहीं है। कु छ ने तो इसे अपनी रोजी-रोटी से जोड़ रखा है। 
विज्ञापन


पथरिया पीर में शुक्रवार को जो कुछ हुआ, वो अप्रत्याशित नहीं था। काफी समय से इसकी आशंका जताई जा रही थी। अब पुलिस की सख्ती इस बस्ती में सक्रिय ‘मगरमच्छों’ पर कितना असर डाल पाती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा। 

नशा बेचते महिला का वीडियो वायरल
कैंट पुलिस द्वारा जेल भेजी गई महिला का शनिवार को नशा बेचते एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में महिला एक बोरे से नशे की पुड़िया युवक को देती नजर आ रही है। इसके बदले युवक से महिला रकम भी वसूल रही है। दरअसल महिला को पकड़ने को लेकर पुलिस की किरकिरी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ कहने की स्थिति में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें