अभी भी सुरक्षित नहीं है मसूरी-दून मार्ग
भले ही शिव मंदिर के पास बैली ब्रिज बना मसूरी-दून मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है लेकिन इस मार्ग पर यात्रा करना अभी भी सुरक्षित नहीं है। कुठालगेट से लेकर झड़पानी रोड तक जगह-जगह मलबे का पहाड़ है। कुछ जगहों पर सड़क का आधे से ज्यादा हिस्सा गायब है। जबकि कुछ जगहों पर सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें तो कुछ जगहों पर सड़क धंसने लगी है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक बड़ी सावधानी के साथ इस मार्ग पर यात्रा करनी होगी।
12 किलोमीटर के दायरे में पसरा सन्नाटा
दून-मसूरी रोड पर यह पहली बार है जब दिन के उजाले में यहां सन्नाटा पसरा हो। करीब 12 किलोमीटर तक सड़क के चारों ओर सिर्फ आपदा के निशां बाकी हैं। रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाने वाली दुकानें अब खंडहर में बदल गई हैं।