आईएसबीटी के पास से पकड़ा गया आरोपी
शिकायत के साथ पीड़ित ने व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट और रकम जमा करने का प्रमाण भी पुलिस को दिया। इसके आधार पर पटेलनगर कोतवाली में प्राथमिकी संख्या 773/26 दर्ज की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अनुज अग्रवाल के रूप में की। पुलिस ने 19 अक्तूबर की रात उसे आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
कई राज्यों में भी दर्ज हैं प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार, आरोपी अनुज अग्रवाल निवासी द्वारिकापुरी, क्लेमेनटाउन, मूल निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश है। वह पटेलनगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ देहरादून में धोखाधड़ी, मारपीट, अमानत में खयानत, गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट समेत विभिन्न आरोपों में कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मध्य प्रदेश में चार, पंजाब और ओडिशा में एक-एक और गुजरात में भी एक प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है। संबंधित राज्यों से इन मामलों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को होंगे शीतकाल के लिए बंद, दशहरा पर केदारनाथ की तिथि भी घोषित
पुलिस बरामद मोबाइल फोन में मिले वीडियो की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वीडियो किन परिस्थितियों में बनाए गए और क्या उनका इस्तेमाल किसी को धमकाने या ब्लैकमेल करने के लिए किया गया था।
- नरेश राठौर, थाना प्रभारी पटेलनगर