फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि के लिए सज गए दून के देवालय

Thu, 03 Oct 2013 01:04 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अक्तूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र के लिए देहरादून के मंदिरों में अभी से सजावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन


श्रृंगार सामग्री की खरीद में जुटे भक्त
वहीं, भक्त भी देवी की मूर्तियों और श्रृंगार सामग्री की खरीद में जुट गए हैं। नवरात्र के मौके पर टपकेश्वर स्थित माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में हर दिन देवी का अलग-अलग स्वरूप रखा जाएगा।

पंडित विपिन जोशी ने बताया कि हर दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। कालिका माता मंदिर में नौ दिनों तक हर सुबह विशेष यज्ञ होगा। राधाकृष्ण मंदिर में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा।
विज्ञापन


आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि घट स्थापना के लिए कन्या और वृश्चिक लग्न शुभ रहेगा। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि नौ दिनों तक पूरे विधि-विधान से देवी का पूजन करने से देवी प्रसन्न होती है। बाजार में खरीदारी करने पहुंची बसंत बिहार निवासी सरला ने बताया कि वह पहले दिन पंडित जी से ही घर पर पूजा कराती है।

मैचिंग श्रृंगार
नवरात्रों पर देवी का श्रृंगार करने के लिए लोग कपड़ों के मैचिंग जेवर खरीद रहे हैं। देवी की मिट्टी की मूर्तियां कोलकाता से आई हैं। तीन इंच से लेकर एक फुट तक की इन मूर्तियों की कीमत 150 से 500 रुपए तक है।
विज्ञापन


देवी के श्रृंगार के लिए नथ, मांग टीका, गले का हार, केश, नेत्र, चंद्रिका, मुकुट आदि खरीदे जा रहे हैं। लहंगा-चोली सहित श्रृंगार सामग्री की कीमत 50 रुपए से लेकर हजारों तक है। साईं परफ्यूमरी हाऊस के विपिन मित्तल ने बताया कि लोगों में मैचिंग सामग्री खरीदने का क्रेज दिखाई दे रहा है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें