रईस ने गांव के दोस्त शाहरुख और रवि कश्यप के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग की। दो लाख की सुपारी तय हुई। 27 नवंबर 2022 को वह अन्य साथियों के साथ देहरादून पहुंचा। 27 नवंबर को हत्या को अंजाम नहीं दे सके। 28 नवंबर 2022 को फिर से मोहसिन का रिक्शा बुक करवाया और पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में ही मोहसिन की हत्या की गई।
हत्यारोपी साबिर अली, शाहरुख, अरशद, रवि कश्यप व मोहसिन की पत्नी सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया गया। घटना के बाद से फरार रईस अपने भाइयों के पास रेवाड़ी हरियाणा में चला गया था। पुलिस ने बताया कि रईस खान पुत्र इदरीश निवासी ग्राम कंडेरा थाना रमाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।