पता चला कि इस कॉल सेंटर का संचालक सैय्यद जोहेब निवासी औरंगाबाद नाम का युवक है जो कि फरार हो चुका है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराया गया है। डीएसपी ने बताया कि कॉल सेंटर से कुल 1500 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इसके अलावा सिम कार्ड मशीनों को भी जब्त किया गया है।
77 नंबर की सीरीज के सिम से किया जा रहा था फोन
वोडाफोन कंपनी के 77 नंबर की एक विशेष सीरीज से लोगों को कॉल की जा रही थी। जांच में पता चला कि एक साथ 32 सिम चार अक्तूबर 2022 को एक ही कंपनी यश इंटरप्राइजेज ने पोर्ट कराकर एक्टिवेट कराए थे। यहां मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी का मालिक सैय्यद जोहेब विभिन्न टीम लीडर्स के माध्यम से इनको काम देता था। इनको भारतपे और वोडाफोन के लाइसेंस प्राप्त हैं लेकिन इसकी आड़ में भारत के विभिन्न लोगों को कॉल करके पैसे वसूलने का काम भी दिया गया था।