फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: लोकसभा अध्यक्ष के दून दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन, सम्मान नहीं देने पर डीएम से स्पष्टीकरण तलब

Tue, 01 Jul 2025 01:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

लोकसभा अध्यक्ष के दौरे के दौरान प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला गरमा गया है। सम्मान न देने पर देहरादून डीएम से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
डीएम सविन बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष के 12 जून को देहरादून दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन न किए जाने पर उत्तराखंड शासन के प्रोटोकॉल विभाग ने जिला अधिकारी, देहरादून से स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन

प्रोटोकॉल विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय ने शिकायत की है कि दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष को उचित सम्मान और निर्धारित शिष्टाचार नहीं दिया गया।

इस संबंध में भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने भी 19 जून को पत्र जारी कर चिंता जताई थी। बताया गया कि डीएम से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका उत्तर नहीं मिला। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए राज्य शासन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: छुट्टियां खत्म...आज से खुले स्कूल, प्रदेश के 942 स्कूल भवनों की हालत जर्जर, हादसों का डर

प्रकरण को लेकर शासन ने स्पष्ट किया है कि प्रोटोकॉल मानकों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें